बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
07-Nov-2020 08:15 AM
By SONU KUMAR
NAWADA : नवादा में इन दिनों तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है. बता दें कि जिले में तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की जान चल गयी है. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घायलों को चिंताजनक स्तिथी में इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. पहली घटना नेशनल हाईवे 31 पर घटी है. बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के हड्डी गोदाम के पास ट्रक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई. हादसे में ट्रक के ड्राइवर कोलकाता के रहने वाले सज्जाद शेख की मौत हो गई.
वहीं दूसरी घटना राजगीर-बोधगया पथ पर हिसुआ थाना क्षेत्र के बगोदर गांव के समीप हुई है जिसमें ट्रैक्टर की चपेट में आकर नरहट गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के 6 वर्षीय पुत्र अमन कुमार की मौत हो गई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया था. वहीं तीसरी घटना रजौली थाना क्षेत्र के दिबौर घाटी में हुई, जहां ट्रक और अल्टो की टक्कर में अल्टो के ड्राइवर सहदेव यादव की मौत हो गई है. वह कोडरमा के मरकच्चो गांव का रहने वाला था.
घटना में अल्टो कार पर सवार तिलैया निवासी संतोष सिन्हा, उनकी पत्नी स्वीटी सिन्हा और पुत्र ऋषभ कुमार बुरी तरह जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज के बाद तीनों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इधर मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.