मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें
01-Oct-2020 01:54 PM
PATNA : गांधी जयंती के मौके पर इस बार राजधानी पटना में एक अनोखी चीज देखने को मिली है. इस साल खुद बापू घूम-घूमकर सफाई अभियान चलाते नजर आये हैं. दरअसल, पटना नगर निगम ने 2 अक्टूबर को लेकर एक अनोखी पहल की है जिसमें कुछ लोग बापू की वेशभूषा में घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं.

गौरतलब है कि पिछले दो सालों से पटना नगर निगम की गाड़ी हर दिन कचरा लेने जा रही है लेकिन फिर भी ना तो सड़कों से कूड़ा प्वाइंट गायब हुए और ना ही नालियों में कूड़ा डंप करना बंद हुआ है. इसी के मद्देनजर निगम प्रशासन ने यह पहल की है ताकि लोगों में जागरूकता फैलाई जा सके.

नगर निगम के कर्मचारियों को बापू की वेशभूषा में घूमने के लिए कहा गया है और वो लोग पटना वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करे रहे हैं और लोगों से नाले में कूड़ा नहीं फेंकने और आसपास की जगहों पर साफ़-सफाई रखने की अपील कर रहे हैं.