ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत हो सकते हैं देश के पहले चीफ ऑफ...

आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत हो सकते हैं देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ!

16-Aug-2019 08:14 AM

By 13

DESK: आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ हो सकते हैं. लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीफ ऑफ डिफेंस यानी CDS के बारे में बड़ी घोषणा की थी. पीएम मोदी के इस एलान के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की रेस में सबसे आगे हैं. सूत्रों के मुताबिक एक टॉप लेवल की क्रियान्वन समिति CDS के तौर तरीकों और भूमिका के बारे में नवंबर तक काम करेगी. आपको बता दें कि इंडियन एयरफोर्स के एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं और जनरल बिपिन रावत का कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा हो रहा है. सूत्रों के मुताबिक CDS की रैंक आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के चीफ से ऊपर होगी, भले ही वो उनकी तरह ही 4 स्टार जनरल हों. भविष्य में इसे 5 स्टार जनरल भी किया जा सकता है. राजनीतिक सहमति नहीं होने के कारण अब तक CDS के पोस्ट को ठंडे बस्ते में डाला गया था. साल 2012 में नरेश चंद्र टास्क फोर्स ने चीफ ऑफ स्टाफ कमिटी के चेयरमैन का प्रस्ताव दिया था जिसका दो साल का तय कार्यकाल होता. CoSC में फिलहाल तीनों चीफ होते हैं जिनमें से सबसे सीनियर चेयरमैन के तौर पर काम करता है.