ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / पटना: 8 साल से बिना नंबर के चल रही BDO साहेब की गाड़ी,...

पटना: 8 साल से बिना नंबर के चल रही BDO साहेब की गाड़ी, ट्रैफिक रूल्स की उड़ रही धज्जियां

07-Feb-2020 08:57 AM

PATNA: राजधानी पटना के दुल्हिन बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी बिना नंबर प्लेट के ही चल रही है. ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां उड़ाते हुए बीडीओ साहेब पिछले 8 साल से बिना नंबर की गाड़ी से सवारी कर रहे हैं. सालों से नियमों की धज्जियां उड़ाने पर भी परिवहन विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.


नियम के मुताबिक कोई भी गाड़ी चालक बिना नंबर प्लेट के वाहन नहीं चला सकता है. नियमों को तोड़ने पर विभाग या तो गाड़ी जब्त कर लेगा या फिर 10 हजार रुपये तक का फाइन काटेगा. समय-समय पर परिवहन विभाग बिना नंबर की गाड़ियों के खिलाफ अभियान भी चलाता है, लेकिन दुल्हिन बाजार के बीडीओ की गाड़ी को ना तो जब्त किया गया ना ही फाइन काटा गया. नियम के मुताबिक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ी चलाना अपराध है.


केंद्रीय मोटर वाहन नियम के तहत बिना रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ी  चलाने की अनुमति नहीं होती है. लेकिन इस कानून का असर दुल्हिन बाजार के बीडीओ पर लागू होता है. क्योंकि पिछले 8 साल से उनकी सरकारी गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगाया गया है और सरेआम नियमों की वो धज्जियां उड़ा रहे हैं.