मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
26-Jun-2023 03:26 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे के बाद भी रेल प्रशासन उससे सबक नहीं ले रहा है। लापरवाही का आलम यह है कि समस्तीपुर में मालगाड़ी का इंजन बिना ड्राइवर के ही आगे बढ़ गया। जिसके कारण उसके चार पहिए पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के कर्पूरीग्राम स्टेशन स्थित रैक प्वाइंट की है।
दरअसल, कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट पर सीमेंट अनलोड हो रहा था। मजदूर मालगाड़ी की बोगी से सीमेंट उतारकर ट्रक में लोड कर रहे थे, तभी इंजन आगे बढ़ गया। इस दौरान इंजन में कोई ड्राइवर मौजूद नहीं था। बिना ड्राइवर के मालगाड़ी आगे बढ़ गई और थोड़ी दूर जाकर चार पहिए पटरी से नीचे उतर गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है हालांकि रेलकर्मियों का कहना है कि इंजन जहां लगा था वहां ढलान थी इसी वजह से वह आगे बढ़ गई। इस घटना के बाद मौके पर बचाव और राहत कार्य की टीम मौके पर पहुंची है और बेपटरी हुए इंजन को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस हादसे का ट्रेनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है।