Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह
05-Aug-2024 04:18 PM
By First Bihar
PURNEA: पूर्णिया के बड़े कारोबारी गोपाल यादुका हत्याकांड के आरोपी पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने सोमवार को पूर्णिया सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने अवधेश मंडल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड में शामिल बीमा भारती का बेटा अब भी फरार है।
दरअसल, पूर्णिया के बड़े कारोबारी गोपाल यादुका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस घटना को चुनौती के रूप में लिया था। जांच के दौरान जेडीयू की पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता बताया था। पुलिस के मुताबिक, बीमा भारती के बेटे ने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए शूटर्स की व्यवस्था की थी।
रूपौली से पांच बार विधायक रही बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और उनका बेटा राजा केस में नाम आने के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन दोनों बाप-बेटा गिरफ्त में नहीं आ रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बीमा भारती के घर पर कुर्की जब्ति का इश्तेहार भी चिपकाया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट किया था।
पूछताछ के दौरान तीनों ने हत्याकांड के पीछे पूर्व एमएलए बीमा भारती के पति अवधेश मंडल का हाथ होने की बात कही थी औऱ बताया था कि उनके बेटे ने ही हथियार और शूटर का इंतजाम किया था। बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीमा भारती ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया था और जेडीयू छोड़कर आरजेडी में शामिल हो गई थीं।
लालू ने बीमा भारती को पूर्णिया संसदीय सीट से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद रूपौली की खाली सीट पर विधानसभा का उपचुनाव हुआ जिसमें भी बीमा भारती आरजेडी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरी थीं लेकिन रूपौली का जनता ने उन्हें नकार दिया और निर्दलीय उम्मीदवार को अपना आशीर्वाद दिया।