Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
31-Aug-2024 09:59 AM
By AJIT
JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिजली कट जाने से ग्रामीणों का गुस्सा जमकर फूटा है। इस मामले को लेकर ग्रामीण इस कदर नाराज हो गए की उन्होंने नेशनल हाईवे को ही जाम कर दिया। इसके बाद यहां यातायात पूरी तरह से ठप हो गई है। इसके साथ ही ग्रामीणों का बिजली विभाग के प्रति काफी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार, जहानाबाद के एक गांव में 100 से अधिक घरों में बिजली का बिल समय से भुगतान नहीं किए जाने को लेकर विभाग के तरफ से बिजली काट दी गई। इसके बाद वहां के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना था कि घर से बिजली काट ली गई वहां तक लोग सहन कर रहे थे लेकिन कृषि से संबंधित बिजली कनेक्शन को भी काट दिए जाने के बाद उनका गुस्सा फूट पड़ा। यह पूरी घटना मिल्की गांव की बताई जा रही है।
गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह-सुबह नालंदा जहानाबाद अरवल मुख्य सड़क मार्ग एन एच 110 को पूरी तरह से जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेवाजी एवं प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक से पूरे गांव में बिजली कनेक्शन काट दिए जाने के बाद इस भीषण गर्मी में लोग कैसे रह पाएंगे एवं किसानो की जो फ़सले हैं वह पटवन के अभाव में सभी फसल बर्बाद हो जाएंगे। उधर, अभी तक बिजली विभाग के किसी भी पदाधिकारी या कर्मचारी के तरफ से इस मामले में संतुष्टि पूर्ण जवाब सामने नहीं आया है।