ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह

Home / news / पटना: महिला के साथ घूम रहा था बाइकर्स गैंग का सरगना, अरेस्ट करने...

पटना: महिला के साथ घूम रहा था बाइकर्स गैंग का सरगना, अरेस्ट करने पहुंची पुलिस तो गर्लफ्रेंड ने किया हाईवोलटेज ड्रामा

19-Mar-2020 09:03 AM

PATNA : महिला के साथ कार पर घूम रहे बॉस ऑफ पटना बाइकर्स गैंग के सरगना शुभम ज्योती को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. राजीवनगर और कोतवाली थाने की पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए उसे सेंट्रल मॉल के सामने से गिरफ्तार किया गया है. 

पुलिस को खबर मिली की शुभम ज्योति एक महिला के साथ कार से फ्रेजर रोड में घूम रहा है. तभी दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देख महिला ने जमकर हंगामा किया. उसे पुलिस की गाड़ी पर बैठाने से रोकने लगी और एक पुलिस वाले को धक्का भी दे दिया. काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला. आसपास भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक सड़क पर जाम लगा रहा. किसी तरह से पुलिस शुभम को थाने ले गई. 

शुभम पर हत्या, लूट सहित कई मामले दर्ज हैं. वह काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार था. शुभम साल 2015 से ही अपराध जगत में सक्रिय है. वह पहले राजीव नगर इलाके में रहता था. उसके बाद उसने अपना ठिकाना बदल लिया था.