Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
26-Oct-2023 09:08 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकलकर सामने आया है। जहां एक सड़क हादसे में एक दारोगा समेत 04 पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, जमुई- लखीसराय मुख्य मार्ग पर सरारी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पुलिसकर्मियों को ठोकर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक दारोगा और तीन प्रशिक्षु सिपाही घायल हो गए। जबकि बाइक सवार युवक भी बुरी तरह से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घायल दरोगा को इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जबकि बाइक सवार युवक और तीन प्रशिक्षु सिपाही को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, इस घटना में घायल दारोगा की पहचान प्रेम प्रभात के रूप में हुई है। जबकि प्रशिक्षु सिपाही में शिवपूजन,गोलू कुमार और विकास कुमार घायल हुए हैं। जबकि घायल बाइक सवार युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के सोनाय गांव निवासी सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस महकमे में भी चिंता की हालत बनी हुई है।
उधर, इस घटना को लेकर बताया जाता है कि दारोगा प्रेम प्रभात सहित अन्य प्रशिक्षु सिपाही मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे। जहां से वापस लौट रहे थे तभी बाइक सवार युवक तेज रफ्तार आया और अनियंत्रित होकर ठोकर मारते हुए खुद भी बाइक से गिरकर घायल हो गया। हालांकि सदर अस्पताल में इलाजरत सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।