ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बाइक शो रूम के मालिक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर अपराधियों ने की फायरिंग, गार्ड को मारी गोली

28-Jul-2022 03:19 PM

GAYA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले के फतेहपुर की है। जहां अपराधियों ने हीरो बाइक की शो रूम नंदनी इंटरप्राइजेज को निशाना बनाया गया है। अपराधियों ने शो रूम के मालिक से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी की रकम नहीं मिलने पर अपराधियों ने शो रूम पर हमला बोल दिया। 


दिनदहाड़े शो रूम में घुसे अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान कंपनी के कर्मचारी वहां से किसी तरह जान बचाकर भागे। गोलीबारी के दौरान कंपनी के गार्ड को गोली लग गयी जिससे आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट करवाया गया। नकाबपोश बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


वही व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। अपराधियों की तस्वीर शो रूम के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है लेकिन अब तक पुलिस अपराधियों का पता नहीं लगा सकी है। हीरो शो रूम के मालिक नीलेश कुमार ने बताया कि अपराधियों ने बीस लाख रूपये की रंगदारी मांगी थी नहीं देने पर शो रूम में घुसकर फायरिंग करने लगे। इस दौरान एक कर्मचारी के हाथ में गोली लगी है। फिलहाल वो खतरे से बाहर है। 


नंदनी इंटरप्राइजेज के मालिक नीलेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद भी अपराधियों ने फोन किया था। फोन पर यह कहा था कि अभी एक कर्मचारी को गोली मारे हैं अब तुम्हारा और तुम्हारी फैमिली की बारी है। नीलेश ने यह भी बताया कि घटना के तीन दिन हो चुके हैं लेकिन पुलिस की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। अपराधी खुल्लेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना से व्यवसायी और उनका परिवार काफी दहशत मेंं है। पीड़ित व्यवसायी पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।