ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Home / news / BIHAR NEWS : बाइक और कार की भीषण टक्कर, एक की मौत; आक्रोशित...

BIHAR NEWS : बाइक और कार की भीषण टक्कर, एक की मौत; आक्रोशित ग्रामिणों ने पुलिस को खदेड़ा

08-Dec-2024 02:26 PM

By First Bihar

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। आक्रोशित गांव वालों ने गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और पुलिस की टीम को मौके से खदेड़ दिया। 


जानकारी के अनुसार  तेज रफ्तार ने एक बार फिर औरंगाबाद में एक शख्स की जान ले ली। औरंगाबाद के पचरूखिया बाजार में बाइक सवार और चारपहिया की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चारपहिया वाहन को मौके पर ही आग के हवाले कर दिया। 


वहीं, हादसे औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के एनएच 120 पर पचरूखिया पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। हादसे में बाइक और सवारी गाड़ी की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के तकिया बुनियादगंज के रहने वाले सतेन्द्र चौधरी के रूप में की गई। 


बताया जा रहा है कि, मृतक कोईलवां टोले करणविगहा अपने ससुराल से पचरूखिया बाजार आ रहे थे। इसी दौरान देवहरा की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही विंगर वाहन के साथ आमने सामने टक्कर हो गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये। गुस्साए ग्रामिणों ने गाड़ी में आग लगा दी। वहीं पुलिस प्रसासन के खिलाफ जमकर हंगामा भी किया। हालांकि वाहन चालक मौके से भागने में कामयाब रहा। 


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने के प्रयास में जुट गई। लेकिन, आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया और आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया। बाद में इस बात की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।