मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
26-Feb-2022 09:08 PM
VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में बाइक ले जाने के लिए हुए विवाद के भाई एक युवक ने अपने चचेरे भाई को चाकू से गोद डाला. रिश्तों को भूल चुके युवक ने पहले अपने भाई को अगवा किया और फिर दोस्तों के साथ मिलकर उसके पूरे शरीर में चाकू से ताबड़तोड़ वार किया. घायल युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है,उसे इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।
वाकया वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पीपा पुल के पास हुआ. शनिवार की शाम एक युवक को चार पहिया वाहन से आये कुछ लोगों ने अगवा कर लिया. फिर आगे ले जाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया. उसके शरीर पर कई जगहों पर चाकू मारा गया, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल कर दिया. आस-पास के लोगों ने जब ये वाकया देखा तो वे उस ओर दौड़े. इसी बीच हमलावर वहां से फरार हो गये. ग्रामीण औऱ परिजन घायल युवक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन हालत गंभीर देख कर उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
बाइक के लिए हत्यारा बना चचेरा भाई
हमले में घायल हुआ युवक वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के भिखनपुरा निवासी 22 वर्षीय गौतम कुमार है. गौरव के पिता विजय राय ने बताया कि उनका बेटा देसरी के बिलट चौक पर रेस्टोरेंट और जांच घर चलाता है. 20 दिन पहले उसका अपने चचेरे भाई मुन्ना कुमार से विवाद हुआ था. मुन्ना गौरव की बाइक ले जाना चाह रहा था लेकिन गौरव ने मना कर दिया था. तब मुन्ना और उसके दोस्त विक्रम ने सबक सिखाने की धमकी दी थी. विजय राय ने बताया कि इसी रंजिश में मुन्ना ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है।