धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
02-Jun-2024 06:50 PM
By First Bihar
BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, भीड़ ने एक बार फिर कानून को अपने हाथ में लिया है। गुस्साए लोगों ने बाइक की चोरी कर रहे युवक को जानवरों की तरह बांधकर बेरहमी से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, पूरा मामला बेतिया जीएमसीएच अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि जीएमसीएच अस्पताल में अक्सर बाइक चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इसी बीच एक युवक बाइक चोरी करते हुए भीड़ के हत्थे चढ़ गया। अस्पताल में मौजूद लोगों ने युवक को रंगेहाथ धर दबोचा और जानवरों की तरह हाथ पैर बांधकर ताबड़तोड़ डंडे बरसाए।
मारपीट के दौरान लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग युवक की बेरहमी से धुनाई करते नज़र आ रहे हैं। गुस्साए लोगों ने युवक के दोनों पैरों को कपड़े से बांधकर बेरहमी से इलेक्ट्रिक तार एवं रबर के पाइप से उसके तलवे पर पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
इस दौरान वहां उपस्थित लोगों द्वारा उसे इलेक्ट्रिक शॉर्ट लगाने की भी बात की जा रही है। युवक पिटाई से जोर जोर से चिल्ला रहा था लेकिन लोगों को रहम नहीं आई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सत्यता की फर्स्ट बिहार पुष्टि नहीं करता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जान बचाई और उसे थाने ले गई।