Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप
03-Aug-2022 07:22 AM
PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. भोले-भाले लोगों को अपना निशाना बनाने के लिए वे अलग-अलग तरकीब बनाकर ठगी करने लगे हैं. हाल के कुछ महीनों में लगभग हर दिन साइबर फ्रॉडों ने बिजली कनेक्शन कटने की बात कहकर ठगी शुरू कर दी गई है. पुलिस के साइबर सेल की रिपोर्ट की मानें तो एक महीने में सिर्फ पटना जिले में साइबर अपराधियों ने बिजली कनेक्शन कटने के नाम पर लोगों से 50 लाख से ज्यादा पैसे उड़ा लिए.
ऐसी घटना लगातार हो रही है, जिसे नियंत्रित करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी इओयू में शिकायत की थी. लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा लोगों से कई बार अपील भी की जा चुकी है कि बिजली कनेक्शन कटने के झांसे में न फंसे, इसके बाद भी इस तरह की शिकायतें मिल रही है. आमतौर पर किसी भी घर का बिजली कनेक्शन बुजुर्ग के नाम पर ही रहता है. बिजली बिल में बुजुर्ग का मोबाइल नंबर भी दिया रहता है. बिजली बिल में दिये गये मोबाइल नंबर की जानकारी साइबर बदमाशों तक किसी न किसी माध्यम से पहुंच जा रही है.
ये अपराधी इतने शातिर होते हैं कि किसी को फोन या मेसेज कर यह बताते हैं कि आपने जो रिचार्ज करवाया है, उसकी वैलिडिटी खत्म हो गई है. अगर जल्द दोबारा रिचार्ज नहीं किया, तो आज रात ही कनेक्शन काट दिया जायेगा. ऐसे लोगों के पास साइबर ठग मैसेज कर एक नंबर भेजते हैं, जिस पर कॉल कर मामले को सुलझाने की सलाह दी जाती है. नंबर पर बिजली ग्राहक द्वारा कॉल करते ही साइबर बदमाश बिजली कंपनी के अधिकारी बन जाते हैं और उन्हें बिजली बिल से जुड़ी जानकारी देते हैं, ताकि ग्राहक को विश्वास हो जाए. ग्राहक के झांसे में आते ही साइबर बदमाश उसके फोन पर एक ऐसा एप डाउनलोड करवा देते हैं, जिससे बाद वे आसानी से उनके मोबाइल फोन के सिस्टम में प्रवेश कर सकें. इसके बाद वे अकाउंट से राशि उड़ा लेते है.