ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिजली का स्मार्ट मीटर लगवा चुके लोगों की परेशानी होगी खत्म, 4जी नेटवर्क...

बिजली का स्मार्ट मीटर लगवा चुके लोगों की परेशानी होगी खत्म, 4जी नेटवर्क वाले मीटर से मिलेगा नेटवर्क

11-Jul-2021 08:49 AM

PATNA : बिहार में अब बिजली का स्मार्ट मीटर लगवा चुके लोगों को परेशानी नहीं होगी. अब रिचार्ज करने के साथ ही तुरंत बिजली बहाल होगी. पहले रिचार्ज के बाद बिजली के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब इस समस्या का हल निकल गया है. दरअसल, स्मार्ट मीटर वाले इलाकों से शिकायतें आती रहती हैं कि रिचार्ज के बाद के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है. उपभोक्ता इसको लेकर परेशान रहते थे. 


इस गंभीर समस्या को देखते हुए बिजली कंपनी इसमें बड़ा बदलाव की है. कंपनी ने हाईटेक स्मार्ट मीटर को बदलने का निर्णय लिया है. वह स्मार्ट मीटर 4G होगा, जिसका नेटवर्क हाई स्पीड का होगा जिसमें 4G का सिम इस्तेमाल होगा. अब तक जो मीटर लग रहे थे उनमें 3G का सिम इस्तेमाल हो रहा था जिसके कारण किसी-किसी इलाके में नेटवर्क की समस्या बन रही थी. प्राथमिकता के तौर पर पहले उन इलाकों के मीटर बदले जाएंगे जहां नेटवर्क की समस्या रहती है. उन इलाकों में बिजली मीटर को बदलकर 4G मीटर लगाया जाएगा.


गौरतलब है कि शहर में स्मार्ट मीटर तेजी से लग रहे हैं. अपार्टमेंटों में लगभग मीटर लग चुके हैं. अब घरेलू में भी लगना शुरू हो चुका है. नए कनेक्शन लेने पर स्मार्ट मीटर ही लगाए जा रहे हैं. पेसू पश्चिमी में 50 हजार और पूर्वी में 19,724 मीटर लग चुके हैं. पूरे शहर में तकरीबन 70 हजार मीटर लग चुके हैं. इसमें अमूमन कुछ-कुछ जगहों से नेटवर्क की समस्या आती रहती है. 4G मीटर लगने के बाद यह समस्या दूर हो जाएगी. 


बता दें कि 4G मीटर का कुछ दिनों तक ट्रायल होगा. इसमें जिस कंपनी का बेहतर नेटवर्क मिलेगा, उसका 4G सिम इस्तेमाल होगा. यह ट्रायल में सफल रहा तो फिर इसे तेजी से लगाया जाएगा. वहीं, ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम को दुरुस्त करने की तैयारी चल रही है. कंपनी ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम को पहले से मजबूत कर रही है. ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो.