ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / बिजली चोरी की जांच करने गए इंजीनियर को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,...

बिजली चोरी की जांच करने गए इंजीनियर को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

18-Nov-2021 04:09 PM

BHAGALPUR: इस वक्त भागलपुर से एक मामला सामने आ रहा है. जहां इशाकचक थाना क्षेत्र के मस्जिद गली में बुधवार दोपहर बिजली विभाग में कार्यरत मिरजानहाट सेंक्शन का जूनियर इंजीनियर अरविंद कुमार विश्वकर्मा को खदेड़ दिया गया. साथ ही इनके लाइनमैन सन्नी कुमार की जम कर पिटाई कर दी. 


बता दें कि लोगों का आक्रोश इस बात को लेकर था कि विभाग के अधिकारी उनके घर के अंदर का वीडियों बनाने लगे थे. लोगों ने पहले इनसे वीडियो नहीं बनाने को कहा. लेकिन जब वो नहीं मानने तो लोगों ने इंजीनियर को खदेड़ दिया. जानकारी के अनुसार विभाग की टीम मुख्यालक के निर्देश पर प्रत्येक ट्रांसफार्मर से लिये गये हर घर के बिजली कनेक्शन और बिजली चोरी की जांच करने गयी थी.


फिलहाल इस मामले में अज्ञात के खिलाफ जूनियर इंजीनियर ने इशाकचक थाना में शिकायत दर्ज कराया है. दूसरी ओर लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी जानकारी के हमारे घर के अंदर घुस गए. उनसे पूछने पर पता चला कि ये लोग बिजली विभाग के अधिकारी हैं. हमलोगों ने कहा आप को जांच करनी है तो करें लेकिन इसकी जानकारी भी दें. इस बात पर ये लोग गुस्से में बिजली चोरी का आरोप लगाने लगे. हम लोगों ने जब इसका विरोध किया तो विभाग की टीम से एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल से हमारे घर का वीडियो बनाना शुरू कर दिया.


लोगों का आरोप है कि हम लोगों ने ऐसा करने से रोका और वीडियो को डिलिट करने का आग्रह किया. लेकिन वे हमारी बाते सुनने के लिए तैयार नहीं थे. इसके बाद मामला बढ़ गया. इसलिए लोगों ने जूनियर इंजीनियर को खदेड़ दिया गया तो वो भाग गये. वहीं लोगों के हाथ में लाइनमैन सन्नी कुमार आ गया. जिसकी लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी. किसी तरह लाइनमैन को बचा कर हॉस्पिटल ले जाया गया. वहीं जूनियर इंजीनियर अरविंद कुमार विश्वकर्मा ने इशाकचक में एक सौ अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.


आपको बता दें इंजीनियर ने बताया कि वह बिजली मीटर का वीडियो बना रहे थे. वीडियो के साथ-साथ लोगों ने जरूरी कागज को फाड़ कर फेंकने का दबाव बनाने लगे. ऐसा नहीं करने पर इन लोगों ने हमला कर दिया. किसी तरह हमलोग जान बचा कर भागने में सफल हुए़. वहीं इशाकचक इंस्पेक्टर ने बताया की बिजली विभाग की ओर से आवेदन आया है. इसलिए इस पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है.