ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / बिजली बिल की तरह अब घर बैठे जमा होगा होल्डिंग टैक्स, बनने जा...

बिजली बिल की तरह अब घर बैठे जमा होगा होल्डिंग टैक्स, बनने जा रहा एप

08-Jan-2023 09:27 AM

PATNA : बिहार में अब राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के अंदर अब होल्डिंग टैक्स जमा करना काफी आसान हो जाएगा। जिस तरह लोग मात्र एक क्लिक में अपने बिजली बिल का पेमेंट करते हैं ठीक उसी तरह अब होल्डिंग टैक्स का भी बिल पे कर सकेंगे।


दरअसल, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के सहयोग से नगर निगम होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए एक ऐप तैयार कर रही है, जिसके जरिए अब मात्र एक टैप में लोग अपनी होल्डिंग टैक्स का बिल जमा कर सकेंगे। इसको लेकर पटना नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पाराशर ने बड़ी जानकारी दी है।


नगर आयुक्त अनिमेश कुमार पाराशर ने बताया कि, संचार क्रांति को जामना है। उन्होंने कहा कि, आज के जमाने में हर किसी के पास एंड्राइड मोबाइल है लोग अपनी बैंकिंग कार्य मोबाइल से कर रहे हैं बिजली कंपनी के अधिकांश उपभोक्ता घर बैठे बिजली बिल का भुगतान भी ऑनलाइन कर रहे हैं इसी को ध्यान में रखते हुए होल्डिंग टैक्स भी ऑनलाइन तरीके से जमा करने को लेकर ऐप तैयार किया जा रहा है।


इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, वित्तीय वर्ष 2022-23 की समाप्ति में अब 3 माह का समय बचा हुआ है अब तक 67 करोड़ रुपए की वसूली हुई है। इससे पहले के वित्तीय वर्ष में 97 करोड़ रुपए की वसुली हुई थी। वहीं, होल्डिंग टैक्स धारकों की संख्या 2.77 लाख हो गई है। पहले निजी एजेंसी टैक्स की वसूली करती है। लेकिन, अब जनवरी से नगर निगम ने वसुली शुरू किया है। 


गौरतलब हो कि, अभी भी 650 बकायेदारों पर 10 करोड़ रूपए बकाया है। इनलागों को 15 जनवरी तक बकाया राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किया जा चुका। सरकारी विभागों पर भी 63 करोड़ रुपए बकाया है। ऐसे में नगर निगम इन बकाया राशियों की वसूली में जुट गई है।