ब्रेकिंग न्यूज़

‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार

जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों की हत्या, अगवा 21 का अब तक पता नहीं

05-Sep-2020 03:44 PM

DESK:  नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर 4 ग्रामीणों की हत्या कर दी. नक्सलियों ने जिन 21 लोगों को अगवा किया था उनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. यह घटना बीजापुर के गंगालूर की है. 

हत्या की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस जंगल की ओर रवाना हुई है. अभी तक मृतक ग्रामीणों की पहचान नहीं हो पाई है. सभी की हत्या निर्मम तरीके से की गई है. गांव वालों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले नक्सलियों ने मेटापाल और पूसनार गांव से 25 ग्रामीणों को अगवा किया था. इनमें से 4 की हत्या कर दी गई. ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों को डर है कि अगवा उनके परिजनों की भी कही हत्या न कर दे.

बीजापुर में ही नक्सलियों ने 30 अगस्त को कुटरु थाना में तैनात एएसआई नागैय्या कोरसा को अगवा कर लिया था. वह शाम को ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे. अगले दिन 31 अगस्त की सुबह उनका शव कुटरू-बीजापुर मार्ग पर केतुलनार के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था.