मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
18-Dec-2020 09:28 AM
ARARIA : बिजली विभाग की लापरवाही ने 3 लोगों की जान ले ली है। फारबिसगंज में बिजली का करंट लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 8 साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। घटना फारबिसगंज के रमई पंचायत के मथुरा गांव की है। यहां खेत में पटवन करने के दौरान यह हादसा हुआ है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में लगे बिजली के खंभे में अचानक से करंट आ जाने की वजह से यह हादसा हुआ है। खेत में पटवन के दौरान वहां मौजूद एक बच्चे को करंट लगा। बच्चे को बचाने के लिए आगे आई उसकी मां भी करंट की चपेट में आ गई। मां और बच्चे की चीख सुनकर पास ही मौजूद बच्चे के दादा भी उन दोनों को बचाने के लिए पहुंचे और वह भी करंट की चपेट में आ गए। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हादसे में हो गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है। खेत में बिजली का खंभा गड़ा हुआ है और खंभे से इन नंगा तार नीचे लटका हुआ है। इसी वजह से पोल में करंट आया और यह हादसा हुआ।