Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
29-Jul-2024 10:15 PM
By Mayank Kumar
PATNA: पटना से सटे बिहटा इलाके में एक युवक ने बड़ा कदम उठा लिया। गले में फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामापुर टोला की है। जहां युवक किराए के मकान में रहता था। मृतक बीएड कॉलेज का अकाउंटेंट था। उसकी पहचान दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र के भरतपुरा गांव निवासी पंकज शर्मा उर्फ बबलू शर्मा का 26 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है।
विवेक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन इस घटना को लेकर काफी सदमें में है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर विवेक ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया? घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और पटना एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल एफएसएल की टीम ने शव के जांच की और पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया।
फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे का कारण क्या हैं यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। वही बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि श्रीरामपुर टोला स्थित एक किराए के मकान में एक युवक की आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। मकान के मालिक और इलाके के लोगों के साथ-साथ मृतक के परिजनों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वही इस घटना से मृतक के परिजन काफी सदमें में हैं।