ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें

बिहटा में अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, फर्जी चालान के साथ बालू माफिया गिरफ्तार

16-Jul-2024 07:07 PM

By Mayank Kumar

PATNA: बिहार सरकार ने बालू के खनन पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। इसके बावजूद बालू माफिया अवैध रूप से बालू का कारोबार कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है यही कारण है कि ये बेखौफ होकर बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। हालाकि अवैध बालू कारोबारियों के खिलाफ लगातार जिला प्रशासन कार्रवाई कर रही है। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के लई बाजार में खनन विभाग एवं स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लई शिविर पर एक सीमेंट दुकान में छापेमारी की। 


छापेमारी के दौरान बालू का नकली चालान बना रहे एक माफिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक के पास से करीब 50से 60 पीस नकली बालू का चालान, ढाई लाख कैश, दो लेपटॉप,एक प्रिंटर ,एक रुपये गिनने के मशीन को जब्त किया गया। गिरफ्तार बालू माफिया की पहचान बिहटा के केल्हनपुर निवासी बालू कारोबारी पप्पु यादव का छोटे भाई अजय कुमार उर्फ छोटू यादव के रूप में की जा रही है। 


वही इस संबंध में बिहटा थानाध्यक्ष राज कुमार पांडेय ने बताया की पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बिहटा के लई बाजार के एक दुकान में बालू के अवैध कारोबार को लेकर नकली चालान बनाकर बालू का कारोबार किया जा रहा है जिसके बाद जिला खनन विभाग और स्थानीय पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 2.50लाख नगद रुपया एक मोबाइल फोन ,पैसे गिनने वाला मशीन, प्रिंटर और दो लैपटॉप बरामद किया गया।फिलहाल गिरफ्तार यूवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।