Bihar Jobs : महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, यहां लग रहा मेगा जॉब ऑफर ; इस तरह आप भी भर सकते हैं फॉर्म युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, जंगल में मिला शव; प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका Bihar sand mafia : अवैध बालू का खेल पासिंग गिरोह से ट्रकों की ‘सेफ एंट्री’, पुलिस-खनन अधिकारी के सस्पेंशन के बाद भी नहीं रूक रहा खेल Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर
23-Jan-2024 08:00 PM
By Mayank Kumar
PATNA: सोमवार को बिहटा के अमहरा स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एन्ड हॉस्पिटल तथा नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी गयी।
इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए संस्थान के प्रबंधन निदेशक कृष्णा मुरारी सिंह ने कहा कि कहा कि देश के स्वाधीनता संग्राम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की निर्णायक भूमिका रही थी। आजादी की लड़ाई में उनके योगदान को हम कभी भूल नहीं सकते। उन्होंने आम जनमानस के गौरव को स्थापित किया। हमें इस बात का गर्व है कि हम एक ऐसे लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, जहां अनेक वीरों एवं वीरांगनाओं ने जन्म लिया, इनके नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों पर दर्ज हैं।
वहीं वित रजिस्ट्रार पवन कुमार ने कहा कि देशभक्ति शब्द किसी भी व्यक्ति के लिए उसके देश के प्रति प्यार, निष्ठा और अपने नागरिकों के साथ गठबंधन और भाईचारे की भावना को दर्शाता है। ये बिना किसी शर्त के राष्ट्र का सम्मान और समर्थन करता है। इस मौके पर डीन रामाकान्त सिंह, अनिरुद्ध प्रसाद सिंह, किंग्सन सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, सहायक प्रोफेसर एवं बच्चे उपस्थित थेI
