गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
12-Aug-2020 09:03 AM
PATNA : लंबे इंतजार के बाद बिहटा सरमेरा स्टेट हाईवे का आज उद्घाटन हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 94 किलोमीटर लंबे इस स्टेट हाईवे का उद्घाटन करेंगे हालांकि इस स्टेट हाईवे में अभी भी 24 किलोमीटर का काम बचा हुआ है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आज पथ निर्माण विभाग से जुड़ी 5024 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इनमें गंगा पथ को पीएमसीएच से जोड़ने के लिए नई योजना का शिलान्यास भी शामिल है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सारण मुजफ्फरपुर जिला को जोड़ने वाले बंगरा घाट पुल का भी उद्घाटन करेंगे। बिहटा-सरमेरा स्टेट हाईवे के उद्घाटन से अब पटना को बड़ी गाड़ियों से होने वाली जाम से मुक्ति मिलेगी। बिहटा-सरमेरा स्टेट हाईवे में डुमरी से लेकर सरमेरा तक की लंबाई तकरीबन 70 किलोमीटर है। इस प्रोजेक्ट पर काम पिछले चार-पांच सालों से अटका हुआ था जिसकी वजह से योजना राशि भी काफी बढ़ गई।
इन महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई छोटी-बड़ी सड़क और पुल पर योजनाओं का शिलान्यास औऱ उद्घाटन करेंगे। गंगा पथ को पीएमसीएच से जोड़ने वाली योजना पर 131 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। इस सड़क के बनने से मरीजों को पीएमसीएच पहुंचने में आसानी होगी इस योजना का काम गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को दिया जा चुका है और सरकार ने अगले डेढ़ साल के अंदर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री आज 66 सड़क का उद्घाटन और 71 का शिलान्यास करेंगे। वर्चुअल समारोह के जरिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।