ब्रेकिंग न्यूज़

कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक

Home / news / बिहारशरीफ में हिंसा के बाद आज सद्भावना मार्च, जांच को लेकर SIT...

बिहारशरीफ में हिंसा के बाद आज सद्भावना मार्च, जांच को लेकर SIT की टीम गठित, 2 बजे तक खुलेंगी दुकानें

05-Apr-2023 08:58 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार में रामनवमी के दिन शुरू हुई हिंसा की आग अब धीरे- धीरे कम होती हुई नजर आ रही है। इस बीच, बिहारशरीफ में अमन-चैन बहाल करने के मकसद से आज बुधवार को भी सद्भावना मार्च निकाला जाएगा। जिसमें सभी धर्मों के स्थानीय धर्मगुरु शामिल होकर लोगों से शांति की अपील करेंगे। पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय धर्मगुरु सहित आम लोग बुधवार सुबह 10 बजे सद्भावना मार्च निकालेंगे। 


वहीं, नालंदा जिला के हिंसा प्रभावित बिहारशरीफ में स्थिति सामान्य करने के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है। इसके साथ ही इस मामले की जांच को लेकर डीएसपी के नेतृत्व में SIT का हुआ गठन।  यह टीम इस पूरे मामले की जांच कर डीजीपी को अपना रिपोर्ट देगी। इसके साथ ही नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने कहा कि आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। उन्होंने  बताया कि अब तक 130 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। छापे मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सद्भावना यात्रा के माध्यम से स्थिति सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।


इसके साथ ही बिहारशरीफ में कई तरह की अफवाहें भी लोगों के बीच फैल रही है। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से  एक एडवाइजरी जारी कर लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी गई है। पुलिस ने 5 अफवाह और उसके तथ्यों को जारी किया है।  जिसमें कहा गया है कि, शोभा यात्रा के दौरान किसी महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ की कोई घटना नहीं हुई। किसी भी महिला, पुरुष, बच्चे के लापता होने की कोई शिकायत अब तक नहीं आई है।

बसों से एक धर्म विशेष के व्यक्तियों को उतारकर क्षति पहुंचाई जा रही है? इस पर पुलिस ने तथ्य जारी किया, इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी कोई भी प्राइवेट या सरकारी बस के ड्राइवरों से नहीं मिली है।जिले में हिंसक घटनाओं में 30 लोगों की मौत हो चुकी है। इस पर पुलिस ने तथ्य जारी किया, जिले में अभी तक सिर्फ 1 व्यक्ति की मौत 31 मार्च के बाद की घटनाओं में हुई है। बिहारशरीफ और उसके अगल-बगल के किसी भी इलाके में हुए हिंसक घटनाओं के कारण किसी ने भी पलायन नहीं किया है।


इधर, आज भी बिहारशरीफ में इंटरनेट सेवा शुक्रवार से ही बंद हैं। बच्चों के स्कूल-कोचिंग को भी चार अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, आज से दोपहर 2 बजे तक दुकानें  भी खुलेंगी। इसके साथ ही  केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ स्थानीय प्रशासन चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद हैं। केंद्र ने बिहार में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की दस बटालियनें भेजी हैं।