ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

जम्मू में शहीद हुआ बिहार का लाल रवि रंजन, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

20-Aug-2019 07:59 PM

By 7

SASARAM: जम्मू कश्मीर में LoC पर पाकिस्तान की ओर से की गई सीजफायर उल्लंघन में बिहार का एक लाल शहीद हो गया. पाकिस्तान ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. जिसमें सूबे के रोहतास जिले का जवान नायक रवि रंजन कुमार सिंह शहीद हो गए. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के खिलाफ अभियान चलाने में असफल रहे पाकिस्तान अब जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहा है. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी से सटे कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई. जिसमें सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गए. भारत ने भी पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब दिया. भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान सेना की कई चौकियों को नुकसान पहुंचा है. शहीद जवान नायक रवि रंजन कुमार सिंह बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन इलाके के गोप बीघा के रहने वाले थे. 36 साल के नायक रवि रंजन कुमार सिंह अपनी पत्नी रीता देवी के साथ रहते थे. शहीद रवि रंजन के गांव वालों ने बताया कि वह एक बहादुर, उच्च प्रेरित और ईमानदार व्यक्ति थे. राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान को पूरा देश आजीवन याद रखेगा. वह अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा समर्पित रहते थे. सासाराम से रंजन की रिपोर्ट