ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / बिहारी सांसदों ने लोकसभा में उठाया दिल्ली अग्निकांड मामला, कहा- मृतकों के परिवार...

बिहारी सांसदों ने लोकसभा में उठाया दिल्ली अग्निकांड मामला, कहा- मृतकों के परिवार को मिले 25 लाख का मुआवजा

09-Dec-2019 02:25 PM

DELHI : बिहार के सांसदों ने लोकसभा में पेश किए गए नागरिकता संशोधन विधेयक के बीच दिल्ली अनाजमंडी अग्निकांड का मामला उठाते हुए मृतकों के परिवार के लिए 25-25 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

शून्यकाल में ये मामला उठाते हुए सबसे पहले जेडीयू सासंद दिनेश चंद्र यादव ने मृतकों के परिवार वालों के लिए 25-25 लाख मुआवजे की मांग की। उन्होनें कहा कि एक-दो को छोड़कर ज्यादातर मृतक बिहार के है और सभी गरीब हैं। इस भीषण अग्निकांड में उनके परिवार का इकलौता कमाने-खिलाने वाला सदस्य चला गया। उन्होनें कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार मे मृतकों के लिए मुआवजे का एलान किया है। लेकिन सरकार को पीड़ित परिवारों की स्थिति को  देखते हुए 25 लाख का मुआवजा देना चाहिए। साथ ही दिनेश चंद्र यादव ने कहा कि घटना में जो लोग घायल है उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की जाए और मृतक के शवों के उनके घरों तक ले जाने की व्यवस्था की जाए।उन्होंने कहा कि आगे ऐसी घटना न हो इसके लिए कोई ठोस कानून बनाए जाने की जरुरत है।

वहीं बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी ने 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग का समर्थन करते हुए मामले की विशेष जांच की मांग की। उन्होनें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि सरकार जांच की दिशा में पहल करे। वहीं जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि देश भर में फैली अवैध फैक्ट्रियों में कोई नियम-कानून का पालन नहीं होता है जिसका खामियाजा गरीब लोगों को ही भुगतना पड़ता है। घर से बाहर रोजी-रोटी की तालाश में वे जाते हैं लेकिन उनकी जान दांव पर लगी होती है।  

बता दें कि दिल्ली के भीषण अग्निकांड में  बिहार के 30 लोगों की इहलीला समाप्त हो गई। मृतकों में सहरसा और अररिया के नौ, समस्तीपुर के 11, सीतामढ़ी के बोखरा के पांच, मधुबनी, सुपौल और बेगूसराय के 1-1 और मुजफ्फरपुर के दो लोग शामिल हैं।