बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
01-Aug-2023 10:30 AM
By First Bihar
NARKATIYAGANJ : इस वक्त की बड़ी पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज-लौरिया मुख्य पथ से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक 35 वर्षीय विकास बारी की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई है। वह अपनी पत्नी का इलाज कराकर बेतिया से अपने गांव शिकारपुर थाने के मठिया लौट रहे थे। इसी दौरान हत्यारों ने बाइक से उनकी पत्नी और चार वर्षीय बेटे अमन को उतार दिया और विकास पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसी बीच गांव वालों को सूचना लगी तो लोग घटनास्थल पर जाकर एक हत्यारे को लोगों ने पकड़ लिया। उसके बाइक पर खून के धब्बे लगे होने से ग्रामीणों ने पहचान कर ली।
वहीं, इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क जाम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास की पत्नी ने ही अपने एक रिश्तेदार प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करवाई है। आरोप है कि वह अपना इलाज कराने के बहाने पति को लेकर बेतिया गई और अंधेरा होने पर लौटने के क्रम में उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने उनकी पत्नी को अपने गिरफ्त में ले लिया है।
इधर, इस घटना के बाद आक्रोशीत लोगों ने मामले को शांतकराने पहुंचे शिकारपुर के एसआई आशीष को लोगों ने बंधक बना लिया। उनका कहना था कि मृत विकास की पत्नी और उसके आशिक को पुलिस ग्रामीणों के हवाले करे। उन्हें भी वैसे ही सजा दी जाएगी, जैसे हत्यारों ने विकास को दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एसडीपीओ कुंदन कुमार और सीओ राहुल कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे हुए हैं। आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।