Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत Bihar Rajyasabha Election: राज्यसभा चुनाव की मतगणना शुरू, आया बड़ा अपडेट, तय हो गई एनडीए की जीत
01-Jun-2024 11:32 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस चाहे लाख दावे कर ले, फिर भी जिले में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। आर्मी कैंटीन से ठीक पहले माडीपुर-गोबरसही मुख्य मार्ग पर बदमाशों ने एक युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। घटना शहर के काजी मोहम्मदपुर थानाक्षेत्र की है।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बड़े आराम से वहां से भाग निकले। सड़क पर युवक का खून से सना शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
शहर के बीचो-बीच हुई इस वारदात के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। एडिशनल एसपी नगर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि काजी मोहम्मदपुर थानाक्षेत्र के माडीपुर-गोबरसही मुख्य मार्ग स्थित आर्मी कैंटीन के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या की हुई डेड बॉडी पुलिस ने बरामद की है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।