ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार वाले मोदी के भी विदेश भागने की आशंका, इस कांड में वारंट...

बिहार वाले मोदी के भी विदेश भागने की आशंका, इस कांड में वारंट लेकर तलाश रही है पुलिस

15-Jan-2022 09:06 AM

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित नूडल्स फैक्ट्री में बॉलयर ब्लास्ट मामले में कोर्ट द्वारा इसके निदेशक विकास मोदी, उनकी पत्नी श्वेता मोदी समेत पांच आरोपितों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है. कोर्ट से वारंट का आदेश प्राप्त कर बेला थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है.


लेकिन बेला के नूडल्स फैक्ट्री के मालिक विकास मोदी और उसकी पत्नी श्वेता मोदी अब तक फरार चल रहे हैं. अब आशंका जताई जा रही है कि गिरफ्तारी के भय से दोनों विदेश भाग गये हैं. 


पुलिस उनके विरुद्ध वारंट लेकर घूम रही है, लेकिन दोनों का कोई अता-पता नहीं है. अन्य आरोपितों में फैक्ट्री के मैनेजर उदयशंकर सुपरवाइजर राहुल कुमार व दिग्विजय भी गायब है. मैनेजर के घर, पर ताला लगा हुआ है. उसने नौकर को भी हटा दिया है.


बेला थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि विकास मोदी व उसकी पत्नी का कोई पता नहीं चल रहा है. उन्हें ऐसी सूचना मिली है कि दोनों विदेश भाग गए हैं. उन्होंने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों किस देश में रह रहे हैं. इस संबंध में विदेश में रहने वाले उनके संबंधियों व मित्रों की पहचान की जा रही है.


बता दें कि बीते 26 दिसंबर की सुबह लगभग सवा नौ बजे बेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित अंशुल स्नैक्स व बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री के बॉयलर में ब्लास्ट हुआ था. इस हादसे में सात मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे.