मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
25-Aug-2023 04:53 PM
By First Bihar
ARARIA: खबर अररिया से आ रही है, जहां सुबह सवेरे बम ब्लास्ट की घटना से पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट की इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक शौच के लिए नहर की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान नहर पर रखे लावारिश बैग पर उनका पैर पड़ गया और बम ब्लास्ट कर गए। घटना फारबिसगंजस के ढोलबज्जा के कुप्पी टोला स्थित एबीसी नहर की है।
विस्फोट में घायल हुए दोनों लोगों की पहचान मनोज ऋषि देव और रवि ऋषिदेव के रूप में हुई है, जो मजदूरी करने का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों शुक्रवार को शौच के लिए नहर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में नगर के किनारे प्लास्टिक के झोला में कुछ सामान दिखा। दोनों ने झोले को पैर से टटोला, तभी झोले में रखा बम ब्लास्ट कर गया। और वह झोला उनके पैर से टकरा गया। जैसे ही झोला पैर से टकराया विस्फोट हो गया। विस्फोटक के कारण एक की आंख में चोट आई है वहीं दूसरे के पैर में चोट लगा है।
धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया है। फारबिसगंज थानाध्यक्ष आफताब अहमद ने कहा है कि पुलिस घटना के सभी बिंदूओं पर जांच कर रही है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि सुनसान जगह पर आखिर बम कहां से आया और बम को किसने वहां रखा था। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।