ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश

बिहार: विकास मित्र की मौत के बाद बुजुर्ग पड़ोसी की हत्या, जादू-टोना करने के शक में पीट-पीटकर मार डाला

01-Sep-2024 02:51 PM

By RAKESH KUMAR

ARA: भोजपुर के आरा में पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव में शनिवार की रात विकास मित्र कृष्णा मुसहर के मौत के बाद उसके परिवार वालों द्वारा पड़ोस के बुजुर्ग पति मुसहर पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। 


मृतक के शरीर में चेहरे के दाहिने तरफ आंख के बगल में ज़ख्म, नाक एवं मुंह से खून बहता पाया गया है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वह घटना के बाद विकास मित्र कर्मचारियों के परिवार वाले घर छोड़ मौके से फरार हो गए है। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पवना थाना पुलिस को दी गई। 


सूचना पाकर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदस्य अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतकों में पवन थाना क्षेत्र के खनेट गांव निवासी 70 वर्षीय पति मुसहर एवं उसी गांव के निवासी राम अवतार मुसहर उर्फ ढोरा का 32 वर्षीय पुत्र सह विकास मित्र कर्मचारी कृष्णा मुसहर शामिल है।