NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा
07-Mar-2022 02:04 PM
PATNA: बजट सत्र के छठवें दिन आज बिहार विधानसभा की कार्यवाही को देखने के लिए वैशाली के स्कूली छात्र-छात्राएं पहुंचे। सदन की कार्यवाही को देख बच्चे काफी खुश दिखे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ बच्चों का फोटो सेशन हुआ। जिसके बाद बच्चों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ने भोजन किया। बिहार विधानसभा में यह पहली बार देखने को मिला।
विजय कुमार सिन्हा ने एक नई परंपरा की शुरुआत की। स्कूली बच्चों के साथ भोजन करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इससे सदन की गरिमा बढ़ेगी और छात्रों के उज्जवल भविष्य में काफी मदद मिलेगी। विधानसभा की कार्यवाही को देखकर बच्चे अपने जनप्रतिनिधियों की भूमिका को आसानी से समझ पाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आज नई परंपरा की शुरुआत हुई है। सामाजिक, नैतिक संकल्प अभियान में बाल युवा सांसद के कार्यक्रम में हमलोगों ने बच्चों को आमंत्रित किया था। सदन को देखने का मौका मिलेगा तो आपके साथ हम भोजन करेंगे। इन लोगों का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। हमारी पीढ़ी लोकतंत्र को मजबूत करें उसमें आस्था रखे।
संविधान में संवैधानिक अधिकार कर्तव्य पर बहुत अच्छा डिबेट बच्चों ने किया था इसलिए इनलोगों को विधानसभा की कार्यवाही को देखने के लिए आमंत्रित किया गया और आज बच्चे हमारे साथ बैठे हुए है। यहां आकर सदन की कार्यवाही देखकर बच्चे भी काफी खुश हैं।
वही विधानसभा की कार्यवाही देखने वैशाली से आए स्कूली बच्चों का कहना था कि हमारी भूमिका और सदन की भूमिका में काफी अंतर है। हमलोग छोटे स्तर पर डिबेट किये थे। बाल संसद का आयोजन हुआ था जिसमें हमलोग नाटकीय रुप से भाग लिए थे। डिबेट प्रश्नोत्तर काल बिल्कुल सदन जैसा ही था।
हमलोगों की प्रस्तुति बिहार विधानसभा अध्यक्ष को अच्छा लगा। जिसके बाद उन्होंने आमंत्रित करते हुए कहा था कि आपलोग सदन में आकर कार्रवाई को देंखे। जिसके बाद हम सभी बच्चे आज बजट सत्र के छठें दिन बिहार विधानसभा की कार्यवाही को देखने आए हैं।







