मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
07-Mar-2022 01:47 PM
PATNA : बिहार विधानसभा के अंदर आज एक बार फिर से भगवान के जमीन के मालिकाना हक का मामला उठा. बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने इस मुद्दे को सदन के पटल पर रखा. बीजेपी विधायक के सवाल पर सरकार के तरफ से मंत्री प्रमोद कुमार जवाब दे रहे थे और उन्होंने कहा कि वह पूरे बिहार में घूम-घूमकर मंदिर के कितने एकड़ जमीन हैं उसको चिन्हित किया है.
मंत्री प्रमोद कुमार ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला भी दिया जिसमें साफ किया गया है कि मंदिर और मठ के जमीन के स्वामी के तौर पर भगवान होंगे. मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश में साफ लिखा हुआ है कि जो भी मंदिर है उस जमीन का मालिकाना हक भगवान का ही होगा. हालांकि बिहार के कई मंदिर और मठ के जमीन पर देख रेख करने वाले और पूजा करने वाले पुजारी ही उस पर मालिकाना हक जताते आ रहे हैं, जिसकी शिकायत कई बार की गई थी.
सदन से बाहर आ कर संजय सरावगी ने कहा कि जैसे हम अपने प्रॉपर्टी की चिंता करते हैं वैसे ही मंदिर के जमीन की चिंता धार्मिक न्यास ही करेगा. बहुत सारे मंदिर अभी अवैध कब्जे में है. सेवा दार हकदार नहीं हो सकता. इसलिए रैयत में भगवान का नाम होना चाहिए. राजस्व विभाग अब इसकी निगरानी करेंगे.
दरअसल, ये अकसर देखने को मिलता है की मंदिर की जमीन पर पुजारी अपना अधिकार बना लेते हैं. सरकारी कागजात पर भी पुजारी का नाम लिख दिया जाता है. उसके बाद पुजारी अपनी मर्जी से मंदिर की जमीन को बेच देते हैं.