ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / विधानसभा में बालू खनन का मामला, मंत्री बोले.. दो कंपनियों ने लगाया सरकार...

विधानसभा में बालू खनन का मामला, मंत्री बोले.. दो कंपनियों ने लगाया सरकार को चूना

27-Jul-2021 11:07 AM

PATNA : बिहार विधानसभा में आज बालू के अवैध खनन का मामला उठा. प्रश्नोत्तर काल में सत्ता पक्ष के ही विधायक रामप्रवेश राय ने इस मामले को उठाया. रामप्रवेश राय ने सरकार से यह जानना चाहा कि बालू के खनन दर में 50 फीसदी का एकाएक इजाफा सरकार ने क्यों किया. जब बालू खनन में लगी कंपनियों ने हाथ खड़े कर दिए. तो सरकार ने आगे क्या कार्रवाई की. इसके जवाब में राज्य के खनन मंत्री जनक राम ने कहा कि 50 परसेंट रेट बढ़ाए जाने के फैसले का केवल दो कंपनियों ने विरोध किया. ब्रॉडसन के साथ-साथ एक और कंपनी ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया. जबकि बाकी कंपनियां बड़े हुए दर पर बालू खनन को तैयार थी. मंत्री ने विधानसभा में इस बात का खुलासा भी किया कि इन दो कंपनियों ने सरकार को राजस्व का चूना लगाया है.


मंत्री जनक राम ने कहा कि बालू के अवैध खनन पर सरकार की नजर है. हम किसी भी कीमत पर खनन माफिया पर नकेल कसना चाहते हैं और ऐसी कंपनियां जो अवैध खनन को बढ़ावा देती है या राजस्व का नुकसान सरकार को पहुंचाती है, उनके ऊपर भी हम नकेल कैसे आएंगे.



बीजेपी विधायक रामप्रवेश राय के साथ-साथ संजय सरावगी ने भी इस मामले को सदन में उठाया. संजय सरावगी ने कहा कि अवैध खनन में लगे माफिया के खिलाफ तो क्या कार्रवाई हो रही है, यह सरकार बताएं. खनन माफिया सरकार के तमाम दावों के बावजूद अवैध खनन में लगा हुआ है.