ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग

Home / news / बिहार विधान परिषद की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित, सदन में दिवंगतों को दी...

बिहार विधान परिषद की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित, सदन में दिवंगतों को दी गयी श्रद्धांजलि

25-Feb-2022 01:00 PM

PATNA : बजट सत्र के पहले दिन आज बिहार विधान परिषद की कार्यवाही भी दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ सोमवार को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई. राज्यपाल के अभिभाषण के बाद जब बिहार विधान परिषद की कार्यवाही आज शुरू हुई तो सदन में कई प्रतिवेदन रखे गए. इसके बाद कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने शोक प्रकाश के जरिए दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी. विधान परिषद में लता मंगेशकर को भी श्रद्धांजलि दी गई.


विधान परिषद की कार्यवाही कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह के प्रारंभिक संबोधन के साथ शुरू हुई. इसके बाद कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अध्यक्ष इन सदस्यों की घोषणा की. बिहार विधान परिषद के लिए मौजूदा सत्र ऐतिहासिक है. यह परिषद का 200वां सत्र है. विधान परिषद में भी वित्तीय वर्ष 2021 22 का आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट सदन के पटल पर रखा गया. उसके बाद राज्यपाल की तरफ से जिन अध्यादेशों को मंजूरी दी गई थी उन्हें भी विधान परिषद में रखा गया.


सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि विधान परिषद का 200वां सत्र है. आज का दिन ऐतिहासिक है. सभापति ने कहा कि आज का सत्र अच्छे से चला है और उम्मीद जताई है कि आगे भी अच्छे से चलेगा. बिहार विधानपरिषद में अभी सदस्यों की संख्या कम है. चुनाव हो जायेंगे तो यहां भी संख्या बढ़ जाएगी. सभापति ने यह भी बताया कि कोई भी विपक्षी दल वेळ में आ कर हंगामा नहीं करेगा, इस बात का उन्होंने आश्वासन दिया है. 


विधानपरिषद का यह सौवां सत्र है और यह पूरी तरह डिजिटल हो गया है. यह देश में पहला ऐसा विधानपरिषद है जो डिजिटल हो गया है. सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि हमारा विधान परिषद देश का पहला सदन है जहां ई-सदन की शुरुआत की जा रही है. इस नई व्यवस्था से हर सवाल का जवाब सदन में आ जाएगा. पहले ये नहीं हो पाता था. प्रश्नोत्तर काल, ध्यानाकर्षण में सारे सवाल का जवाब मिलेगा. इस सिस्टम से ऑनलाइन सवाल कर सकते हैं उनको जवाब ऑनलाइन मिलेगा. इसका डिजिटल रिकॉर्ड भी बनाया जा रहा है.