हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
26-Jul-2021 11:07 AM
PATNA : बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र शुरू हो गया है. मानसून सत्र के पहले दिन में सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सबसे पहले सदन में तमाम सदस्यों का स्वागत किया और उसके बाद यह सूचना दी कि लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक राजकुमार सिंह अब जनता दल यूनाइटेड के सदस्य के तौर पर जाने जाएंगे. हालांकि विधानसभा सचिवालय ने काफी पहले इसकी अधिसूचना जारी कर दी थी. लेकिन आज सत्र की शुरुआत के साथ इस बात की जानकारी स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने दी.
विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मानसून सत्र के लिए कार्य मंत्रणा समिति का गठन किया, जिसमें सदन के कुल 8 सदस्यों को लिया गया है. इसके अलावा सत्र के लिए अभ्यासी सदस्यों के नाम की घोषणा भी स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने की. सदन में पंचायती राज मंत्री की तरफ से विधायक रखा गया. इसके बाद वित्त मंत्री सह उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने विनियोग विधेयक सदन के पटल पर रखा.
सदन में मुंगेर जिला के तारापुर सीट से जेडीयू के रहे विधायक मेवालाल चौधरी, दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान सीट से विधायक रहे शशिभूषण हजारी, एमएलसी हरिनायरायण चौधरी, एमएलसी तनवीर अख्तर, पूर्व एमएलसी रहे मोहम्मद बलि रहमानी, पूर्व लोकसभा सांसद साइमन मरांडी, पूर्व एमएलसी प्रो० अरुण कुमार को श्रद्धांजलि दी गई.