ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / बिहार विधानमंडल के बजट सत्र पर कोरोना का साया, सोमवार को सत्र छोटा...

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र पर कोरोना का साया, सोमवार को सत्र छोटा करने पर हो सकता है फैसला

13-Mar-2020 06:40 PM

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने जो ऐतिहासिक कदम उठाए हैं. उसके बाद अब विधानमंडल के बजट सत्र पर भी इसका साया पड़ता दिख रहा है. बिहार विधानमंडल के बजट सत्र को छोटा किया जा सकता है. इस बात की संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को जब होली के अवकाश के बाद विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी, तो इस बाबत कोई निर्णय ले लिया जायेगा.


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हो सकती है. इस बैठक में कोरोना वायरस के कारण सत्र को छोटा किए जाने पर निर्णय लिया जा सकता है. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सत्र को लेकर सभी दलों के प्रतिनिधियों से विचार विमर्श कर सकते हैं.


एनडीए के राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ही आज कई दलों के नेताओं ने इसकी चर्चा की थी. कोरोनावायरस को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद सजग हैं. सरकार ने तमाम तरह के सामूहिक आयोजनों को ना केवल रद्द किया है बल्कि स्कूल, कॉलेजों सहित सिनेमाघरों और पार्को को भी बंद करने का फैसला लिया है. ऐसे में इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि विधानमंडल का सत्र भी छोटा कर दिया जाए. हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार मंडल का सत्र छोटा किए जाने के पक्ष में नहीं है वैसे यादव ने कहा है कि अगर बजट सत्र को छोटा किया गया तो इससे गलत संदेश जायेगा.