बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
06-Mar-2020 06:03 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार विधानसभा परिसर में होली के रंग देखने को मिले। बिहार के माननीयों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की एडवांस बधाई दी। इस दौरान मंत्री और विधायकों ने होली का जोगीरा भी गाया। अब विधानमंडल की कार्रवाई 15 मार्च तक स्थगित कर दी गयी है। 16 मार्च से बजट सत्र का दूसरा दौर चलेगा।

सदन की आज की कार्रवाई के खत्म होने के बाद बाहर निकले विधायकों पर होली का रंग चढ़ा दिखा। जाते-जाते नेताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की अग्रिम बधाई दी। बिहार विधानसभा गेट पर बीजेपी सदस्यों को खूब होली खेली।

मंत्री डॉ प्रेम कुमार, सुरेश शर्मा, विजय कुमार सिन्हा समेत तमाम विधायक मौजूद थे। इस दौरान नेताओं पर खूब होली का रंग चढ़ा कैमरे पर मंत्री-विधाय़कों ने होली का जोगीरा भी गाया। मंत्री सुरेश शर्मा और विजय कुमार सिन्हा ने होली खेले रघुवीर, अवध में होली खेले रघुवीरा गाकर समां बांध दिया।

हालांकि इस बार पीएम मोदी की अपील पर बीजेपी के तमाम नेता सार्वजनिक तौर पर होली खेलने से परहेज कर रहे हैं।होली मिलन के तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। बिहार में इस बार बीजेपी की सियासी होली फीकी दिख रही है।
दरअसल कोरोना वायरल को लेकर जारी अलर्ट के बीच पीएम ने बीजेपी नेताओं को सार्वजनिक तौर पृर आयोजित होने वाले होली मिलन समारोहों से परहेज की अपील की थी। हालांकि आज जाते-जाते विधायकों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर होली खेलने की अपनी हसरत पूरी कर ही ली।