ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / विधानसभा में विधायकों की पिटाई का मामला, दो पुलिसवालों पर की गई...

विधानसभा में विधायकों की पिटाई का मामला, दो पुलिसवालों पर की गई कार्रवाई

22-Jul-2021 03:17 PM

PATNA : बजट सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में विधायकों के पिटाई के मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों की पिटाई के मसले को गंभीरता से लिया था और जांच के आदेश दिए थे. अब जो ताजा खबर आ रही है, उसके मुताबिक विधायकों के साथ मारपीट करने वाले दो पुलिसकर्मियों के ऊपर एक्शन हुआ है. बताया जा रहा है कि दो सिपाहियों पर कार्रवाई की गई है.


आपको बता देंगे 23 मार्च को बिहार विधानसभा में सरकार की तरफ से जब विधेयक पेश किया जा रहा था. इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया था.  हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही जब स्थगित कर दी गई. तो विपक्षी सदस्यों ने स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को उनके कक्ष में ही बंधक बना लिया था.  इसके बाद बाहर से पुलिस बल और प्रशासन के लोग बुलाए गए थे. बाहर से आए प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों ने बल प्रयोग करते हुए विधायकों को जबरन बाहर निकाला था. इस दौरान लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई थी.



कांग्रेस के विधायक संतोष मिश्रा को लात जूतों से पीटा गया था. इसके अलावा अन्य विधायकों को भी पिटाई करते हुए बाहर निकाला गया था. यह मामला इतना तूल पकड़ गया कि तेजस्वी यादव ने विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही की मांग करते हुए यहां तक कह डाला था कि अगर एक्शन नहीं होता है तो वह सदन में कदम नहीं रखेंगे.


बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया था. विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को निर्देश दिया था कि वह विधायकों के साथ मारपीट करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को चिन्हित कर उन पर एक्शन ले. अब विधान मंडल का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होने वाला है और उसके ठीक पहले दोषी पुलिसकर्मियों के ऊपर एक्शन हुआ है.