ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत

बिहार चुनाव में राजद सुप्रीमो लालू यादव के 'दबंग' साले की एंट्री, जानिए किस सीट से लड़ेंगे साधु यादव

15-Oct-2020 07:20 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ :  बिहार विधानसभा चुनाव में एक से बढ़कर एक उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. लगभग सभी मुख्य पार्टियों ने दबंग छवि के उम्मीदवारों या बाहुबलियों के परिजनों को टिकट दिया है. इस चुनाव में अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले साधु यादव उर्फ़ अनिरुद्ध प्रसाद यादव की एंट्री हो गई है. साधु यादव काफी दबंग छवि के व्यक्ति हैं, जिन्हें मायावती की बहुजन बहुजन समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. 


राजनीती से लंबे अरसे से दूर रहने वाले साधु यादव की दोबारा एंट्री हुई है. इस बार वे पीडीए समर्थित दल बसपा के टिकट पर गोपालगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. साधु यादव कल गोपालगंज में नामांकन करेंगे. इसके लिए वह जन सम्पर्क अभियान में जुट गए हैं. साधु यादव ने कहा की उनके साथ भारी जन समूह है और लगातार लोग उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं.


साधु यादव काफी दबंग छवि के नेता माने जाते हैं. साधु उर्फ़ अनिरुद्ध प्रसाद यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सबसे चर्चित साले रहे हैं. इनके ऊपर कई मामले कोर्ट में लंबित है. बिहार में जब लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देबी का शासनकाल था. तब साधु यादव का रसूख था. लेकिन सत्ता के जाते ही साधू यादव अचानक गोपालगंज की राजनीती से दूर हो गए थे.



आपको बता दें कि साधु यादव गोपालगंज से सांसद और विधायक भी रह चुके हैं. इसके पूर्व साधु यादव ने बीते 2015 में बरौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उनकी जमानत तक जब्त हो गयी थी. बताया जा रहा है कि इस बार साधु यादव ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने की पुरजोर कोशिश की लेकिन जब उन्हें कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिला तब वे बसपा के टिकट पर कल शुक्रवार को गोपालगंज विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे.