ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह

विधान परिषद के कर्मियों की कोरोना से मौत, 15 पॉजिटिव मिलने के बाद कार्यालय 18 अप्रैल तक बंद

विधान परिषद के कर्मियों की कोरोना से मौत, 15 पॉजिटिव मिलने के बाद कार्यालय 18 अप्रैल तक बंद

13-Apr-2021 02:28 PM

PATNA : बिहार में कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में कई लोग आ रहे हैं. राजधानी पटना में हालात सबसे ज्यादा खतरनाक है. कोरोना महामारी से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आया है. बिहार विधान परिषद में कोरोना का जबरदस्त संक्रमण देखने को मिल रहा है. परिषद में काम करने वाले 15 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 


बिहार विधान परिषद की ओर से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक परिषद में काम करने वाले दो सहायकों की मौत हो गई है. सहायक अरुण राम की मौत के बाद एक और सहायक की मौत हो गई है, जिनका नाम विजेंद्र बताया जा रहा है. विधान परिषद में कोरोना टेस्ट जारी है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को 150 लोगों की टेस्टिंग कराई गई है, जिसमें से लगभग 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस आंकड़े के मुताबिक परिषद् में काम करने वाले हर दसवां कर्मी कोरोना की चपेट में आ गया है. क्योंकि संक्रमण का दर 10% माना जा रहा है. 


गौरतलब हो कि विधान परिषद में सोमवार को अरुण राम के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया. उन्हें श्रद्धांजलि दी गई जिसके बाद कार्यालय बंद कर दिया गया. विधान परिषद सचिवालय में अब सैनिटाइजेशन का काम कराया जाएगा. उसके बाद ही कार्यालय में कर्मी प्रवेश करेंगे विधान परिषद के सभी अधिकारियों पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह भी अपनी कोरोना जांच कराएंगे. हालांकि वह पहली लहर में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. 


विधान परिषद में भी अब गृह विभाग के गाइडलाइन का पालन होगा. 30 अप्रैल तक के 33 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कार्यालय चलाने का निर्देश दिया गया है. वही वरीय अधिकारियों की उपस्थिति को 100 फीसदी रखा गया है.