ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / बिहार विधान परिषद को लेकर NDA में बंट गयी सीट, जानिए कौन कितनी...

बिहार विधान परिषद को लेकर NDA में बंट गयी सीट, जानिए कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा

29-Jan-2022 01:26 PM

PATNA : स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले बिहार विधान परिषद के चुनाव में एनडीए के अंदर सीट बंटवारा हो गया है. अब से थोड़ी देर पहले बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और इस मुलाकात में सब कुछ तय कर लिया गया है. विधान परिषद चुनाव में बीजेपी और जेडीयू के अलावे रालोजपा को भी एडजस्ट किया गया है.


हालांकि अभी आधिकारिक एलान का इंतजार है लेकिन सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक बीजेपी 12 सीटों पर उम्मीदवार देगी जेडीयू 11 सीटों पर और रालोजपा को एक सीट मिला है. आज शाम अधिकारिक ऐलान एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता में होगा. सूत्रों की माने तो पूर्व सांसद और रालोसपा नेता सूरजभान सिंह विधान परिषद का चुनाव लड़ सकते हैं.


बता दें कि विधानपरिषद चुनाव को लेकर आज बिहार एनडीए में फाइनल बातचीत हुई है. बिहार बीजेपी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे थे. दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटा बैठक चली. बैठक में जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे. बैठक में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद भी मौजूद रहे.  


बताते चलें कि 4:00 बजे होटल चाणक्य पटना के रीजेंसी हॉल में भाजपा एवं जदयू की संयुक्त प्रेस वार्ता होगी . इस प्रेस वार्ता को बिहार भाजपा के प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं जदयू के वरिष्ठ नेता बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी, जदयू  के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा संबोधित करेंगे.