ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह

विधानमंडल पर कोरोना का कहर: विधानपरिषद में 18, विधानसभा में 11 प़ॉजिटिव पाये गये, दो कर्मचारियों की मौत

विधानमंडल पर कोरोना का कहर: विधानपरिषद में 18, विधानसभा में 11 प़ॉजिटिव पाये गये, दो कर्मचारियों की मौत

13-Apr-2021 07:25 PM

PATNA : बिहार विधानमंडल पर कोरोना का कहर बरपा है. बिहार विधान परिषद में कोरोना से दो कर्मचारियों की मौत हो गयी है. परिषद में 18 कर्मचारी पॉजिटिव पाये गये हैं. उधर, बिहार विधान सभा में 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं.


विधान परिषद पर कोरोना का कहर
बिहार विधान परिषद पर सबसे ज्यादा कोरोना का कहर बरपा है. परिषद के दो कर्मचारियों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है. आज बिहार विधान परिषद् के सहायक विजेंद्र कुमार शर्मा की मौत कोरोना से हो गई. परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। परिषद् में अब तक 18 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सभापति अवधेश नारायण सिंह बिहार विधान परिषद को 18 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. 


वहीं बिहार विधानसभा में 11 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाये जा चुके हैं. बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने सिर्फ 33 फीसदी कर्मचारियों के ही कार्यालय आने का निर्देश दिया है. बिहार विधानसभा में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है.


बढ़ता जा रहा है कोरोना का कहर
बिहार के हर जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. देखिये क्या है आज का कोरोना अपडेट. बेगूसराय में दो जज औऱ एक सीनियर वकील के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कोर्ट परिसर में दहशत का आलम है. बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल न्यायालय के एक और व्यवहार न्यायालय के एक जज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बेगूसराय कोर्ट के एक वरीय अधिवक्ता भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उधर, पूर्णिया विश्वविद्यालय में एक ही दिन में अब तक 8 कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें प्रभारी कुलपति के चपरासी, डिप्टी रजिस्ट्रार, एडमिन ऑफिस के कर्मी, फाइनेंस विभाग के कर्मी और कॉमर्स के एक शिक्षक शामिल हैं.