ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
22-Dec-2022 08:07 AM
SAMASTIPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे किसी को नहीं बख्श रहे हैं। ताज़ा मामला समस्तीपुर का है जहां लंदन में विदेश मंत्रालय में कार्यरत लक्ष्मण प्रसाद सिंह के घर पर धमकी भरा पोस्टर चिपका दिया। बदमाशों ने दस लाख रूपये की रंगदारी मांगी है। मामला समस्तीपुर सदर अनुमंडल के मुफस्सिल थाना इलाके के कर्पूरी ग्राम गांव का है।
अपराधियों ने घर के बाहर जो पोस्टर लगाए हैं उसमें लिखा है, 10 लाख रुपये रंगदारी दो, नहीं तो घर के सदस्य को जान से मार देंगे। अगली बार हवा में फायरिंग नहीं होगा। वहीं नीचे में राणा नावेद नाम लिखा है। सुबह लोग घर के बाहर निकले तो पोस्टर देखकर सहम गए। उस घर में विदेश मंत्रालय लंदन में कार्यरत लक्ष्मण प्रसाद सिंह के बहू और बेटी रहती हैं।
सूचना पाकर मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। इससे जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ पिछले दिनों उनके घर के बाहर गोलीबारी की गई थी। लेकिन बदमाशों का कहना है कि अब फायरिंग नहीं होगी बल्कि घर के सदस्यों की हत्या होगी। घर के लोग दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।