ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

बिहार : वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे पति-पत्नी, फौजी पति ने पत्नी के सामने ही कर ली खुदकुशी, आहत पत्नी ने खुद को लगाई आग

28-Mar-2022 05:10 PM

ARRAH : खबर भोजपुर से आ रही है, जहां एक फौजी पति ने वीडियो कॉल के दौरान अचानक अपनी पत्नी के सामने खुदकुशी कर ली। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव की है। यहां वीडियो कॉल पर पत्नी से बात कर रहे फौजी पति ने पत्नी के सामने ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पत्नी ने भी शरीर पर केरोसिन छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


जैसे ही इस बात की जानकारी मृतक फौजी के बड़े भाई को मिली, उसे दिल का दौरा पड़ गया। गंभीर रूप से झुलसी फौजी की पत्नी गुड़िया देवी को परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गुड़िया देवी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मृतक के बड़े भाई जयनाथ सिंह का इलाज भी पटना के एक अस्पताल में चल रहा है।


बताया जा रहा है कि पियनिया गांव निवासी धवल सिंह का 40 वर्षीय बेटा महेश सिंह बिहार रेजिमेंट में नायक के पद पर हैदराबाद में पदस्थापित था। महेश सिंह 6 भाइयों में सबसे छोटा था। साल 2005 में महेश की शादी पटना के दौलतपुर निवासी गुड़िया से हुई थी। गुड़िया अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती है।


जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर महेश ने पत्नी गुड़िया देवी के पास वीडियो कॉल किया था। दोनों के बीच थोड़ी देर तक बातचीत हुई। इसी दौरान महेश ने अपने सर्विस रिवल्वर से खुद को गोली मार ली। पति की मौत से आहत गुड़िया ने भी खुदकुशी की कोशिश की। परिजनों के मुताबिक महेश पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में था। महेश ने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया, फिलहाल पता नहीं चल सका है।