बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
22-Sep-2019 09:50 AM
PATNA : बिहार की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ सियासी रस्साकशी तेज हो गई है। सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर, बेलहर और किशनगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं जबकि एलजेपी सांसद रामचंद्र पासवान के निधन के बाद समस्तीपुर लोकसभा सीट पर भी चुनाव कराया जा रहा है।
उपचुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए के अंदर सब कुछ क्लियर हो चुका है। विधानसभा की 4 सीटों पर जेडीयू उम्मीदवार उतारेगी जबकि किशनगंज सीट बीजेपी के पास जानी है। समस्तीपुर लोकसभा सीट पर एलजेपी की तरफ से ही उम्मीदवार उतारा जाएगा। बिहार की 40 लोकसभा सीटों में किशनगंज ही एकमात्र ऐसी सीट रही जहां एनडीए को हार का मुंह देखना पड़ा था। इसी पर जेडीयू को कांग्रेस से शिकस्त मिली थी। अब किशनगंज विधानसभा सीट पर बीजेपी अपना उम्मीदवार देगी।
उपचुनाव में सीट शेयरिंग पर एनडीए के अंदर जहां कोई जिच नहीं दिख रहा वहीं महागठबंधन में अब भी गांठ है। आरजेडी और कांग्रेस दोनों तीन-तीन विधानसभा सीट पर अपना दावा कर रहे हैं जबकि सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा की तरफ से कम से कम एक विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का दावा ठोका गया है। समस्तीपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस पहले ही अपनी दावेदारी पेश कर चुकी है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर जल्द ही घटक दलों के नेताओं के बीच अहम बैठक होने वाली है।