Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
18-Sep-2023 12:05 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: जमुई शहर के त्रिपुरारी घाट स्थित भूतेश्वर नाथ शिव मंदिर में रविवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग को खंडित कर दिया है। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह उस वक़्त हुई जब लोग पूजा करने मंदिर गए। शिवलिंग को खंडित देखतक लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस घटना को लेकर इलाके में भारी तनाव है।
दरअसल, सोमवार की सुबह इलाके के लोग भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए नगर थाना क्षेत्र के त्रिपुरारी नदी घाट पर बने भूतेश्वर नाथ शिव मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग को खंडित देख हैरान रह गए। उसके बाद यह बात धीरे धीरे पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। मंदिर को देखने के लिए लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी और लोग तरह तरह की बातें करने लगे।
घटना की जानकारी मिलते ही जमुई डीएसपी टाउन थाने की पुलिस टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की है। सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। ऐसी हरकत किसने की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल मंदिर में ताला बंद कर दियागया और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।