ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / STF की बड़ी कार्रवाई, उत्तर प्रदेश में अवैध गन फैक्ट्री से भारी संख्या...

STF की बड़ी कार्रवाई, उत्तर प्रदेश में अवैध गन फैक्ट्री से भारी संख्या में हथियार बरामद, गिरफ्तार 9 लोग बिहार के रहने वाले

27-Aug-2021 05:01 PM

DESK: बिहार और उत्तर प्रदेश की एसटीएफ ने छापेमारी कर अवैध गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अंतरराज्यीय गिरोह में शामिल 9 लोगों को स्थानीय पुलिस की मदद से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी लोग बिहार के मुंगेर और भागलपुर का रहने वाला है। जो अवैध असलहा बनाने के बाद उसे बिहार में सप्लाई करता था।


दरअसल उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में दो अवैध गन फैक्ट्री का खुलासा बिहार और यूपी एसटीएफ ने की है। स्थानीय पुलिस की मदद से एसटीएफ ने छापेमारी कर इस अंतरराज्यीय गिरोह का फर्दाफाश किया है। कोतवाली थाना क्षेत्र और दक्षिण टोला क्षेत्र में छापेमारी की गयी जिसके बाद दो अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गयी। 


एसपी ने बताया कि एसटीएफ को यह जानकारी मिली थी कि गोरखपुर और आसपास के जिलों में अवैध हथियार बनाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान यह भी पता चला कि यहां बनाए गये हथियार को बिहार के अन्य जिलों में सप्लाई किया जाता है। 


जैसे ही इस बात की सूचना मिली एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार साहू ने कार्रवाई का निर्देश दिया। जिसके बाद निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी जो मऊ के लिए रवाना हुई। जिसके बाद एसपीएफ ने रघुनाथपुरा और प्यारेपूरा इलाके में रेड मारी। इस दौरान अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के सामान को बरामद किया गया। 


स्थानीय पुलिस की मदद से एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी बिहार के मुंगेर और भागलपुर का रहने वाला है। जो कई वर्षों से रघुनाथपुर में रह रहा था। गिरफ्तार 9 लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं।


रुबीना अंसारी, शबाना खातून, शबनम बानो, तनवीर आलम, मोहम्मद खालिद, मो. रियाउल हक, मो. परवेज आलम को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें भागलपुर के नाथ नगर निवासी मो. रिजवान अंसारी भी शामिल है। वहीं मोहम्मद लियाकत मऊ के कोतवाली थाना इलाके के तिवारी टोला का रहने वाला है।


इनके पास से कई प्रतिबंधित चीजें भी बरामद की गई हैं। बिहार और यूपी एसटीएफ इसे बड़ी सफलता मान रही है। इनकी गिरफ्तारी के बाद सभी से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।