Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
29-Jul-2022 02:28 PM
BHAGALPUR : खबर भागलपुर से है, जहां ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नवगछिया के अम्भो हाल्ट के पास हुआ है। मृतकों में मां-बेटी और नाती शामिल हैं। मां और बेटी नाती को डॉक्टर से दिखाने के लिए खगड़िया जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतकों की पहचान नवगछिया के महादतपुर निवासी रेखा देवी, उनकी बेटी पूर्णिया के ग्वालपाड़ा निवासी धर्मशीला देवी और डेढ़ वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डेढ़ वर्षीय राजवीर की तबीयत खराब होने के बाद दोनों मां बेटी उसे डॉक्टर से दिखाने के लिए खगड़िया जा रही थीं। अम्भो हाल्ट से ट्रेन पकड़ने के लिए दोनों मां-बेटी राजवीर को लेकर पटरियों पर चलते हुए हाल्ट जा रहे थे। इसी दौरान कटिहार से बरौनी की तरफ जा रही मालगाड़ी ने तीनों को रौंद डाला।
घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीन सदस्यों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।