गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
06-Jun-2024 07:31 PM
By First Bihar
LAKHISARAI : इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है। जहां पटना से देवघर जा रही EMU पैसेंजर ट्रेन में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा लखीसराय के किऊल रेलवे स्टेशन का है।
दरअसल, पटना से जसीडीह जा रही ईएमयू ट्रेन किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ी थी। तभी ट्रेन से धुआं निकलने लगा। जिसके बाद यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। ट्रेन में आग लगने से किसी तरह की जान माल की क्षति नहीं हुई है। गनीमत की बात रही कि यात्री समय रहते ट्रेन से बाहर निकल गए थे। नहीं तो आज एक बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या- 13028 डाउन पटना जसीडीह ईएमयू ट्रेन किऊल जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर जैसे ही आकर रुकी कि ट्रेन के इंजन से कुछ बोगी के बाद अचानक एक बोगी से धुआं उठने लगा। जिसके बाद यात्रा जान बचाकर किसी तरह भागने लगे। देखते ही देखते आग ने ट्रेन की तीन बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया और तीनो बोगियां धू-धू कर जलने लगी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद भी रेलवे और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में विफल रही है।